फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation did a new experiment, drone caught electricity theft in the city

विद्युत निगम ने किया नया प्रयोग, ड्रोन से शहर में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation did a new experiment, drone caught electricity theft in the city
मैनपुरी। विद्युत निगम ने बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए एक और नया प्रयोग किया है। शुक्रवार को पहली बार ड्रोन कैमरे से बिजली चोरी पकड़ी गई। पुरानी मैनपुरी में किए गए इस प्रयोग से छह घरों में बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम पुरानी मैनपुरी पहुंची। यहां पहली बार ड्रोन कैमरा उड़ाकर बिजली चेकिंग की गई। इस दौरान कैमरे के माध्यम से छह घरों में अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसमें चौथियाना निवासी विवेक यादव, बागवान निवासी अरवेश यादव, नगरिया निवासी विमलेश कुमारी, किला बजरिया निवासी संजोग राठौर, पुरानी मैनपुरी निवासी गीता और नगरिया निवासी वीरपाल सिंह शामिल हैं। सभी बिजली चोरी करने वालों की केबिल जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, अवर अभियंता प्रतीक यादव व लाइनमैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए ड्रोन कैमरे अन्य जगह भी प्रयोग किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी अनुमति ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed