{"_id":"639872ebf8381110a75c7baf","slug":"electric-wires-were-planted-in-field-to-save-crops-from-animals-by-mistake-the-girl-caught-them-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाए थे बिजली के तार, गलती से बालिका ने पकड़े, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाए थे बिजली के तार, गलती से बालिका ने पकड़े, मौत
Tue, 13 Dec 2022 06:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:11 PM IST
सार
बालिका सुबह के समय घर से शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। उसने इन तारों को जैसे ही पकड़ा, उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खेत में लगे तार ( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव धिरामई में मंगलवार सुबह शौच करने के लिए जाते समय करंट लगने से बालिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में आलू की फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था। अंधेरे में बालिका तार से चिपक गई। मामा ने तार लगाने वाले किसान के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
मां मीना देवी की चीख सुनकर खेतों की ओर काफी संख्या में लोग पहुंचे। भांजी को छुड़ाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संगम मिश्रा ने बताया कि बालिका के मामा की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामा के घर रहती थी बालिका
जिला कासगंज थाना सोरों क्षेत्र के गांव भढ़पुरा निवासी मुनेश कुमार की 12 वर्षीय बेटी काजल की करंट लगने से मौत हुई है। मामा सुग्रीव सिंह ने बताया कि भांजी बचपन से ही हमारे पास रह रही थी। वह अपनी नानी मीना देवी के साथ मंगलवार सुबह करीब छह बजे खेतों में शौच करने गई थी। आरोप है कि गांव के ही रमेश सिंह ने अपने खेतों पर लगाए कंटीले तारों में विद्युत लाइन से करंट छोड़ दिया। तार की चपेट में आकर बालिका को करंट लग गया। तार पर हाथ रख जाने की वजह से हाथ जल गया।
विज्ञापन