{"_id":"62965a067ed4833a3c5534a6","slug":"electric-wire-fell-on-a-young-man-going-to-defecation-death-mainpuri-news-agr535285871","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को जा रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को जा रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। गांव शाहजहांपुर के पास सोमवार की शाम शौच के लिए जा रहे एक किसान पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। उनकी मौके पर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी 21 वर्षीय विकास कुमार किसान थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह गांव के बाहर खेत की ओर शौच के लिए जा रहा था। सरकारी नलकूप के पास से गुजरते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उस पर गिर गया। देखते ही देखते विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
युवक को करंट लगता देख आसपास मौजूद ग्रामीण एकत्र हो गए। बिजली का तार टूटने की वजह से लाइन भी कट गई। परिजन विकास को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।