{"_id":"5ecff7628ebc3e9075171aeb","slug":"electric-train-kasganj-news-agr4438042129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: लॉकडाउन के बीच रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाईं मालगाडिय़ां और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: लॉकडाउन के बीच रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाईं मालगाडिय़ां और ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के बीच रेलवे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मथुरा, कासगंज, कानपुर इलेक्ट्रिक ट्रैक पर सफलतापूर्ण परीक्षण कर लिया है। इस ट्रैक पर मालगाड़ी व श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल रही हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के बाद चलने वाली अन्य ट्रेनें भी इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलेंगी।
कासगंज से मथुरा, कानपुर और बरेली तक रेलवे ट्रैक को इलेक्ट्रिक कर दिया गया है। लॉकडाउन से पहले कासगंज-मथुरा के बीच मुख्य संरक्षा आयुक्त इस ट्रैक का गति परीक्षण कर चुके थे। लॉकडाउन के कारण इस पर ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने में देरी का अनुमान लगाया जा रहा था।
लेकिन रेलवे ने लॉकडाउन के बीच ही पिछले सप्ताह से इस ट्रैक पर मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाना शुरू कीं। इसमें कोई समस्या नहीं आने के बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को इलैक्ट्रिक इंजन से मथुरा-कानपुर वाया कासगंज चलाया गया। इस उपलब्धि से यह भी स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में जनसामान्य के लिए इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
बरेली रूट पर भी पूरी तैयारी
बरेली ट्रैक पर इलेक्ट्रिक काम लगभग पूरा हो गया है। यहां सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार है। लॉकडाउन से पहले 28 मार्च को सीआरएस के निरीक्षण की तिथि नियत हुई थी, लेकिन 25 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद सीआरएस का निरीक्षण टल गया। अब रेलवे सीआरएस के निरीक्षण के लिए प्रयासरत है। जल्द ही इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी की जा रही है।
वर्जन-
- कासगंज से इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ियां चल रहीं हैं। बाहर से जो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं हैं उनमें से कई ट्रेनें भी इलैक्ट्रिक इंजन से आई हैं। ट्रैक पर इलैक्ट्रिक इंजन सफलतापूर्वक दौड़ रहे हैं।- आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।