{"_id":"5b8e48fe867a55484b5f5286","slug":"electric-power-generated-from-bike-smoke-price-some-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा अविष्कार की बाइक के धुएं से पैदा की बिजली, कीमत कुछ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा अविष्कार की बाइक के धुएं से पैदा की बिजली, कीमत कुछ हजार
हितेश सिंह, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
बाइक के धुएं से बिजली पैदा करने वाली डिवाइस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज में फिजिक्स के रिसर्च स्कॉलर उमेश अमित परमार ने ‘स्मोक-ई’ प्रोजेक्ट बनाया है। जो कि धुएं से बिजली बनाने पर आधारित है। प्रोजेक्ट को पेटेंट कराने के लिए भी भेजा है।
विज्ञापन
उमेश अमित ने बताया कि प्रोजेक्ट को बनाने के लिए उन्होंने थर्मल इलेक्ट्रिक चिप (डिवाइस) विकसित किया है। जो कि धुएं की हीट को सीधे बिजली में परिवर्तित कर देती है। वह लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उन्होंने डिवाइस को एक बाइक के साइलेंसर में पीछे की तरफ लगाया। इंजन के स्टार्ट होने पर डिवाइस साइलेंसर से निकलने वाले धुएं की हीट को ग्रहण करता है और उसको बिजली में परिवर्तित कर देता है।
विज्ञापन
इस डिवाइस के माध्यम से सभी तरह के यूएसबी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसकी निर्माण लागत करीब हजार रुपये आई है। उमेश अमित के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का बड़ा लाभ यह है कि यह वाहन की हीट की वजह से वातावरण में होने वाले ग्रीन हाउस इफेक्ट को परिवर्तित कर देता है।
विज्ञापन
डिवाइस में किसी तरह के डायनमो का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उमेश अमित ने इससे पहले क्रिकेट नो बाल ट्रैकिंग डिवाइस बनाया था।