फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric buses to run on the roads of Mathura-Vrindavan on next year

मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर सफर होगा सुहाना, अगले वर्ष से शुरू होगी ये सुविधा

Fri, 21 Jun 2019 06:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Electric buses to run on the roads of Mathura-Vrindavan on next year
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में मथुरा-वृंदावन महानगर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। 50 बसों के लिए अनुबंध टाटा कंपनी से हो चुका है। नगर निगम ने भी सिटी बस चार्जिंग स्टेशन के लिए गांव बाद में जमीन चिंहित कर ली है। इसका प्रस्ताव अब जिलाधिकारी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन महानगर क्षेत्र में सिटी बस का प्रस्ताव बहुत पुराना है। अब यहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। प्रथम चरण में मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की अनुमति भी मिल चुकी है। यह बसें टाटा कंपनी द्वारा संचालित होंगी। 
विज्ञापन


इसके लिए अब तक सबसे बड़ी बाधा सिटी बस चार्जिंग स्टेशन को लेकर आ रही थी, लेकिन अब नगर निगम ने गांव बाद में जमीन का प्रस्ताव करते हुए मथुरा-आगरा सिटी ट्रांसपोर्ट बोर्ड को भेज दिया है। अब उक्त जमीन के हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को अमली जामा जिलाधिकारी द्वारा पहनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को आगरा में आयोजित सिटी ट्रांसपोर्ट बोर्ड की बैठक में इसके लिए जमीन संबंधी प्रस्ताव डीएम मथुरा को भेज दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सिटी ट्रांसपोर्ट (जेनर्म) आरबीआई शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन मथुरा में होने लगेगा। इसके लिए कंपनी से भी शासन स्तर पर अनुबंध हो चुका है।

प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

ताज ट्रिपेजियम जोन के अंतर्गत मथुरा में भी प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश जारी है। इसके लिए डीजल, पेट्रोल चलित वाहनों के बजाय अब सीएनजी से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा भी इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

अनियंत्रित वाहनों से मिलेगी मुक्ति

सिटी बस सेवा के शुरू होने से मथुरा-वृंदावन में अनियंत्रित वाहनों से मुक्ति मिलेगी। खासकर शहर के बाहरी हिस्सों में लोगों का यातायात सुविधा बेहतर हो जाएगी। महानगर से जुड़े गोकुल जैसे तीर्थस्थल तक श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed