{"_id":"61d67816de74ee7afd6f17b8","slug":"electric-buses-not-run-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पहले ही दिन धराशायी हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, नहीं हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पहले ही दिन धराशायी हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, नहीं हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, ये है कारण
Thu, 06 Jan 2022 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:33 AM IST
सार
सिटी बसों के संचालन में दिक्कत ये आई कि वे चार्जिंग नहीं ले सकीं। इस कारण इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। आगरा में पांच इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक एसी बसें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी के तहत आगरा की सड़कों पर चलने के लिए भेजी गई इलेक्ट्रिक बसें पहले दिन नहीं चल पाई। चार्जिंग में दिक्कत आने की वजह से बसों का संचालन नहीं हो सका। अब 15 दिन के भीतर संचालन का दावा किया गया है।
मंगलवार को ईदगाह बस स्टैंड पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ से भेजी गई पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने को हरी झंडी दिखाई थी। बुधवार को पहले ही दिन एक भी बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। पहले चरण में भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाना है। सिटी बसों के लिए 22 रूट निर्धारित हैं।
आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग के लिए अस्थायी रूप से जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जनरेटर से चार्जिंग नहीं हो पाई। अब नरायच में बनाए जा रहे चार्जिंग डिपो का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। इसमें 15 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
पहले चरण में इस रूट पर चलनी थीं बसें
प्रबंध निदेशक एमके पुंढीर के मुताबिक, पहले चरण में भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करना था। सिटी बसों के लिए 22 रूट निर्धारित किए। भगवान टॉकीज से सुभाष पार्क तक पांच रुपये और उसके बाद ढ़ाकरान से अवंतीबाई चौराहे तक 10 रुपये और आगरा कैंट तक 15 रुपये किराया लिया जाएगा।
ये है खासियतें
- वातानुकूलित लो फ्लोर बसें
- प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बसें
- एलईडी पर स्टॉपेज बताएंगी
- बस में 5 कैमरे लगे हैं
- दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा
- आपातकालीन अलार्म भी है
- चालक के पास पीए सिस्टम
- बटन से खुलेगा बस का दरवाजा
- सुविधाजनक 28 फाइबर सीट
- 2.5 मीटर चौड़ाई होने से आसानी
- एक बार की चार्जिंग में 120 किमी चलेगी
- 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज
- बस में मोबाइल फोन चार्जिंग सुविधा