{"_id":"66e3c06373b5fcca1802a2a3","slug":"electric-bus-driver-and-conductor-on-strike-in-agra-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इलेक्ट्रिक बस के चालक और परिचालकों ने की हड़ताल, थमे बसों के पहिए; जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इलेक्ट्रिक बस के चालक और परिचालकों ने की हड़ताल, थमे बसों के पहिए; जमकर की नारेबाजी
Fri, 13 Sep 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:02 AM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस डिपो के चालकों ने हड़ताल कर दी। सैलरी न मिलने और चार महीने से 30 बसों के खराब होने के चलते उनमें आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस के चालकों ने की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फाउंड्री नगर में इलेक्ट्रिक बस के चालकों ने तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह 4 से गेट पर बैठकर हड़ताल कर दी। आक्रोशित चालकों ने निजी कंपनी के हाय हाय व मांगे पूरी करो के नारे लगाए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
कृष्ण मुरारी व सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा हैं। इस वजह से घर में राशन का सामान भी खत्म हो गया है। बच्चों की फीस भी नहीं भरी गई हैं। आरोप है 48 घंटे की तेज बारिश में बसे खराब हुईं हैं। मेंटेनेंस का पैसा रुपया चालकों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पिछले दो वर्षों से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया हैं। इसकी शिकायत कई बार कंपनी के उच्च आधिकारियों व एसडीएम से लेकर मंडलायुक्त तक की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप लगाया यदि कोई आवाज उठाता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है। इस दौरान अमर सिंह राठौर, सुरेंद्र, हरिओम, राजीव, बलबीर, नरेश व सैकड़ों, चालक मौजूद रहें।