फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election in Mainpuri

मैनपुरी में पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार, आज होगा दीदार

Sat, 23 Jan 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
election in Mainpuri
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो गई है। शुक्रवार को देर शाम तक आपत्तियों के निस्तारण के लिए बैठक चलती रही। प्रकाशन के बाद रविवार तक सूची सभी तहसीलों पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के बाद 11 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इन आपत्तियों का 22 जनवरी तक निस्तारण कर सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना था। शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सूची फाइनल कर दी गई। शनिवार को सूची के प्रकाशन की तैयारियों में प्रकाशन जुटा रहा। प्रशासन के अनुसार रविवार तक फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर तहसीलों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। मतदाता या प्रत्याशी तहसील और बीएलओ के पास सूची का अवलोकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अंतिम सूची में छूट गए थे हजारों नाम
पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ियों की भरमार थी। अनगिनत ग्राम पंचायतों में बीएलओ द्वारा सूची में जोड़े गए नए नाम अंतिम सूची से गायब थे। इसी के चलते ग्राम पंचायतों की ओर से सभी तहसीलों में चार सौ से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन सभी आपत्तियों का निस्तारण करना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। प्रकाशन का आदेश दिया गया है, जल्द ही प्रकाशन के बाद सूची बीएलओ और तहसील पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed