फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election duties were distributed from the Vikas Bhawan, the staff kept busy

विकास भवन से बांटी गईं चुनावी ड्यूटियां, जुटे रहे कर्मचारी

Wed, 07 Apr 2021 05:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Election duties were distributed from the Vikas Bhawan, the staff kept busy
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद बुधवार को कार्मिकों की भी तैनाती कर दी गई। सभी कार्मिकों को चुनावी ड्यूटी और प्रशिक्षण का पत्र विकास भवन से संबंधित विभाग को उपलब्ध कराया है। विभाग के माध्यम से ये पत्र संबंधित कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए लगभग दस हजार कार्मिकों की आवश्यकता है। इन कार्मिकों की तैनाती के लिए लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। इस बार सभी विभागों से कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन फीड कराया गया था। 19 अप्रैल को जिले में मतदान होने के कारण बुधवार को सभी कार्मिकों के ड्यूटी पत्र जारी कर दिए गए। विकास भवन स्थित सभागार में एनआरएलएम के कर्मचारियों को सुबह सात बजे से विभागवार ड्यृटी पत्र अलग करने के लिए लगाया गया। इनके साथ विकास भवन के भी कर्मचारी तैनात किए गए।
विज्ञापन

दिन भर विभागवार ड्यूटी पत्रों के लिफाफे बनाकर संबंधित विभागों को प्राप्त कराए गए। अब विभाग संबंधित कर्मचारी को प्रशिक्षण से पूर्व ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराएंगे। नौ अप्रैल से जिले में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर हाल में बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों तक ड्यूटी प्रपत्र पहुंचाए जाने हैं। ड्यूटी वितरण में संजीव कुमार, अख्तर नवाज, एसके दुबे, रविंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed