फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election Boycoot By Shoe Workers And boot manufacturer

आगरा: जूता कारीगर-बूट मैन्यूफैक्चरर करेंगे मतदान का बहिष्कार, फैक्टरियों में लगे ताले, पांच हजार हुए बेरोजगार

Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

अनिल महाजन के मुताबिक एमबीएफ फैक्ट्री के मालिक प्रेमप्रकाश फैक्ट्री बेचकर लुधियाना में नौकरी कर रहे, जबकि सॉफ्ट वेयर कॉरपोरेशन के अनिल गुप्ता फैक्टरी बेचकर पठानकोट शिफ्ट हो गए। सोनी लेदर वर्क्स के योगेंद्र भी दिल्ली चले गए

विज्ञापन
Election Boycoot By Shoe Workers And boot manufacturer
बूथ मैन्यूफैक्चर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानदंड बदलने के बाद आगरा की 35 से ज्यादा बूट फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। सरकारी स्तर पर नियमों में बदलाव से आगरा के 5 हजार से ज्यादा जूता कारीगर बेरोजगार हो चुके हैं। सोमवार को बूट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और उससे जुड़े कारीगरों ने मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में उचित मंच पर बात उठाने पर भी कोई समाधान नहीं निकला, इसलिए वह वोट नहीं देंगे। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव अनिल महाजन ने बताया कि सरकारी नीतियों ने घरेलू जूता उद्योग की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा लगाए गए मानदंड के कारण फैक्टरियां सरकारी विभागों के टेंडर में हिस्सा नहीं ले पा रहीं। बैंकों की रिकवरी आने से कई फैक्टरियां और मकान बिक गए हैं। एसोसिएसन के सदस्य फैक्टरियां बेचकर नौकरी करने को मजबूर हैं। 2016-17 में जिन फैक्टरियों का टर्न ओवर 18-20 करोड़ था आज दो करोड़ पर पहुंच गया है। 2-3 करोड़ टर्न ओवर वाली छोटी इकाइयां बंद हो चुकी हैं। इस दौरान नीना महाजन, अध्यक्ष सुनील गुप्ता, डीपी गुप्ता, राहुल, नितिन, कीरीगरों में भगवती प्रसाद, सोनू, विशाल सहरा, रवि शंकर, विनोद, मुकेश, विजय, ब्रिजेश, रामदास, पप्पू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इन्होंने किया पलायन
अनिल महाजन के मुताबिक एमबीएफ फैक्ट्री के मालिक प्रेमप्रकाश फैक्ट्री बेचकर लुधियाना में नौकरी कर रहे, जबकि सॉफ्ट वेयर कॉरपोरेशन के अनिल गुप्ता फैक्टरी बेचकर पठानकोट शिफ्ट हो गए। सोनी लेदर वर्क्स के योगेंद्र भी दिल्ली चले गए, जबकि हरिओम एसएम एंटरप्राइजेज ने फैक्टरी और मकान दोनों बेच दिए। विजय शू फैक्टरी के अनिल गुप्ता भी पठानकोट शिफ्ट हो चुके हैं। यश एंटरप्राइजेज के ओम प्रकाश बैंक रिकवरी के कारण मकान बेच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed