{"_id":"5f85e38a8ebc3e9bd266ddb0","slug":"elecricity-bill-mainpuri-news-agr463550522","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा कर महिलाएं बढ़ा सकती हैं आय: रवि अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा कर महिलाएं बढ़ा सकती हैं आय: रवि अग्रवाल
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली बिल वसूली बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिजली विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से करार किया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिल वसूल रही हैं। उन्हें प्रति बिल के हिसाब से भुगतान भी किया जा रहा है। मंगलवार को महिलाओं को अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अब तक बड़ी संख्या में बिल जमा करने वाली महिलाओं को बधाई भी दी।
प्रशिक्षण में अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में 60 स्वयं सहायता समूह बिजली विभाग से जुड़कर बिल जमा करने का काम कर रहे हैं। इससे महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। ऑनलाइन बिल जमा करने के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने बिल जमा करने पर होनी वाली आय के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रति बिल महिलाओं को 20 रुपये और शहरी क्षेत्र में प्रति बिल 12 रुपये मिलेगा।
उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बिल जमा करने के लिए कहा। उन्होंने ये भी बताया कि अब तक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 2.50 लाख रुपये का बकाया बिल वसूल किया गया है। इसमें से दो लाख रुपये का बिल अकेले मिथिलेश कुमारी ने वसूल किया है। बेहतर कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान अंजू देवी, प्रतिमा देवी, अंजू कुमार, मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
चेयरमैन यूपीपीसीएल ने की सराहना
पूरे प्रदेश में बिजली विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बिजली बिल जमा कराने की व्यवस्था लागू की थी। लेकिन अभी कुछ जनपद ही इसमें बेहतर कार्य कर रहे हैं। मैनपुरी में भी बेहतर कार्य करने पर चेयरमैन यूपीपीसीएल अरविंद कुमार ने सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।