{"_id":"68f62f51a1994695bd0ab86e","slug":"elderly-woman-murdered-in-agra-on-diwali-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या...बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या...बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, आरोपी फरार
Mon, 20 Oct 2025 06:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 20 Oct 2025 06:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दिवाली पर बड़ी वारदात हुई। बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता में दिवाली पर एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मृतका फिरदौस (70 वर्ष) अपने घर के बाहर बैठी हुईं थीं। घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला इमरान उर्फ नोक (30) पुत्र लीलो वहां पहुंचा। चाकू से वृद्धा के गले पर हमला कर दिया।
हमले से महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसीपी हरीपर्वत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका की पुत्री नशरीन ने बताया कल बच्चों बच्चों में विवाद हुआ था। आज इमरान ने इस घटना को अंजाम दिया है। सात वर्ष पूर्व में भी झगड़ा हुआ था, जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मृतक वृद्ध महिला के पति नवाब मंडी में सब्जियां बेचते हैं। चार बेटे दो बेटियां हैं।