{"_id":"5c7008febdec22129c2db07f","slug":"elderly-woman-death-in-monkey-attack-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, अब वृद्धा की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, अब वृद्धा की गई जान
Fri, 22 Feb 2019 08:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा के बटेश्वर में गुरुवार की शाम छत पर काम कर रही 82 वर्षीय महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। इससे गिरकर वो घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद कस्बे में दहशत है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम उत्पाती बंदरों ने बटेश्वर की एक वृद्धा की भी जान ले ली। वृद्धा पदमा देवी (82) पत्नी राम भरोसी गुरुवार की शाम छत पर बैठी कुछ काम कर रही थी। तभी छत पर आए बंदर ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया।
विज्ञापन
मुंडेर के पास बैठी पदमा देवी जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुत्र शम्भू सिंह, भुवनेश, धन सिंह ने बताया कि बंदर के हमले से गिरकर यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नहीं थम रहा बंदरों का आतंक
गांव हो या शहर, बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों के लगातार उत्पात और हमले से हो रहे हादसों से लोगों में दहशत के साथ गुस्सा भी है। बंदरों के हमले में अब तक जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है।
बीत वर्ष नवंबर में एक बंदर ने 12 दिन के बच्चे को उसकी मां की गोद से मार डाला था, वहीं ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर भी बंदरों का आतंक है। कई विदेशी पर्यटक बंदरों के हमले से घायल हो चुके हैं।