फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman crossing highway in front of police station was crushed by truck

दर्दनाक सड़क हादसा: बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, सड़क पर बिखरे शव के चीथड़े; जिसने देखा मंजर...रुह कांप गई

Fri, 28 Nov 2025 08:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 08:31 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाने से बेटे की बाइक लेने आई 60 साल की महिला को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। बेटा उसी दिन बहू की शिकायत पर शांति भंग में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
elderly woman crossing highway in front of police station was crushed by truck
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सिकंदरा से ड्राइवर के साथ बाइक लेने आई बुजुर्ग महिला को हाईवे पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया। बृहस्पतिवार को मृतका की बहू की शिकायत पर उनके बेटे को शांति भंग में चालान कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


पुष्पांजलि बिहार सिकंदरा निवासी 60 वर्षीय सुधा चाहर की बहू बबीता ने पति अभिनव पर मारपीट व अन्य आरोप लगाकर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर अभिनव को हिरासत में लिया। शांति भंग की धारा में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अभिनव की बाइक थाने पर खड़ी थी। बृहस्पतिवार को नोएडा में सुधा चाहर की भतीजी की शादी थी। शुक्रवार शाम 5 बजे वह वाहन से लौटकर अपने कार चालक राजू के साथ बाइक लेने थाने पहुंची। कार चालक ने हाइवे पर थाने के सामने खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक बाइक लेकर घर चला गया। सुधा कार के पास जाने के लिए हाईवे पर कर रही थीं। मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। शव के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया। शव के टुकड़ों को समेटकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed