{"_id":"5d19a9108ebc3e3cbe0f4a24","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टक्कर के बाद गड्ढे में गई निजी बस, एक बुजुर्ग की मौत, 14 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टक्कर के बाद गड्ढे में गई निजी बस, एक बुजुर्ग की मौत, 14 सवारियां घायल
Tue, 02 Jul 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में ट्रक से टक्कर के बाद प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा रामनगर के पास शिकोहाबाद मार्ग पर हुआ। सोमवार सुबह एटा से प्राइवेट बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई।
घटना होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 65 वर्षीय लोकमन निवासी गांव मानिकपुर, थाना बागवाला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 14 से अधिक सवारियां घायल हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।