फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Couple Burned Alive as E-Scooter Catches Fire After Explosion

UP: ई-स्कूटी में लगी आग, जिंदा जल गए घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती...मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
सार

आगरा में ई-स्कूटी में लगी आग से बुजुर्ग दंपती जिंदा जल गए। पति की घटना में माैत हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Elderly Couple Burned Alive as E-Scooter Catches Fire After Explosion
बुजुर्ग दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी में मंगलवार सुबह शॉर्ट शर्किट से आग लग गई। पास में सो रहे दादा-दादी और नातिन को चपेट में ले लिया। नातिन शोर मचाते हुए मकान की पहली मंजिल पर अपने माता-पिता के पास पहुंची। तब तक दादा की जलकर मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद दादी ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर जगदीशपुर निवासी प्रमोद परचून की दुकान चलाते हैं। उनके बड़े भाई विजय मथुरा में तो उनसे छोटे रामेश्वर बिचपुरी रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात 1:30 बजे प्रमोद मकान की गैलरी में ई-स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर पहली मंजिल पर सोने चले गए। 
विज्ञापन


पास में उनके पिता भगवती प्रसाद (95) और उनकी मां उर्मिला देवी (85) अपनी नातिन काकुल के साथ बेड पर सो रहे थे।  सुबह चार बजे स्कूटी में आग लगी गई। मकान में धुआं भर जाने से काकुल जाग गई। शोर मचाते हुए अपने मां-बाप के पास पास पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी शोर मचाया और माता-पिता की मदद के लिए नीचे आए। पड़ोसियों की मदद से माता-पिता को बाहर निकला। तब तक पिता भगवती प्रसाद की जलकर मौत हो गई। मां उर्मिला देवी की सांसें चल रही थीं, घटना के डेढ़ घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed