फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elcticity problem in mainpuri

पावर हाउस फीडर से चार घंटे ठप रही बिजली

Sun, 13 Oct 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
elcticity problem in mainpuri
पॉवर हाउस में विधुत लाइन खराब होने पर ठीक करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पावर हाउस फीडर से तारों में गड़बड़ी के चलते रविवार को चार घंटे तक आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजे अचानक पावर हाउस फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होते ही एसडीओ ब्रजेश कुमार और जेई एसके बिंद पावर हाउस फीडर पहुंच गए। तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर चेक कराया तो पता चला पावर हाउस फीडर के कुछ तारों में गड़बड़ी होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई ने तकनीकी कर्मचारियों की मदद से तार बदलवाने शुरू किए। चार घंटे की मशक्कत करने के बाद शाम तीन बजे आपूर्ति चालू करा दी गई। चार घंटे तक ठप रही आपूर्ति केे चलते घरों में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुशील जैन, प्रदीप भारद्वाज, मनीष गुप्ता, सिकंदर वारसी, अभिषेक राजपूत, सरफराज अहमद सिद्दीकी का कहना है त्योहार का समय चल रहा है। बाजार में ग्राहक खरीदारी करने आते हैं। बिजली गायब होने से दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी कार सामना करना पड़ता है।
इन इलाकों में ठप रही बिजली
पावर हाउस फीडर से बिजली ठप होने से आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से राधारमण रोड, बाईपास रोड, रघुराजपुरी, नगला निरंजन, भांवत चौराहा, खरगजीत नगर, अवध नगर, वंशीगौहरा, छपट्टी, पुलंदर वाली बगिया क्षेत्र में लोग परेशान रहे।

पावर हाउस फीडर में तारों में गड़बड़ी के चलते कुछ परेशानी आई। त्योहार का समय होने के कारण इसे गंभीरता से लिया गया। करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति तार बदलने के चलते बंद रही।
ब्रजेश कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed