{"_id":"5c62a9b2bdec22102e65d93d","slug":"eight-year-old-girl-die-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत
Tue, 12 Feb 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना में आठ वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम हुसैननगर निवासी लक्ष्मण सिंह राठौर अपनी पुत्री चांदनी आठ वर्ष को साथ लेकर बेवर थाना के ग्राम बरा से रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे। कुसमरा के रामनगर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मासूम चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई औ लक्ष्मण सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन