फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight year boy murdered in eka police station firozabad

फिरोजाबादः शौच को गए नौ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, शव देख बेसुध हुई मां

Mon, 23 Sep 2019 08:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
eight year boy murdered in eka police station firozabad
कान्हा उर्फ अर्पित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में सोमवार सुबह शौच को गए नौ वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे रास्ते और पट्टी की जमीन को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के नगला गोसा निवासी अर्पित उर्फ कान्हा (9) शौच को गया था। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हुए खेतों की ओर पहुंचे। इसी दौरान महीपाल सिंह के बाजरा के खेत के बाहर उसकी चप्पलें पड़ी थीं। वहीं खून से लथ-पथ उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


शव को देखते ही मां चंद्रकांता अचेत हो गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ज्वालिया, सीओ जसराना ओपी सिंह, एसओ एका अनिल कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक घटनास्थल पर की जांच

टीम ने शव से फिंगरप्रिंट के साथ अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। डॉग स्क्वायड को बुलाकर भी जांच पड़ताल की गई। पांच घंटे की जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता गिरीशचंद्र राजपूत ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि किसी धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर बच्ची की हत्या की गई है। शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हत्या के पीछे रास्ते एवं पट्टे की जमीन को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed