फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight submersible pumps stolen, forced to drink salt water

Agra News: आठ सबमर्सिबल पंप चोरी, खारा पानी पीने की हुई मजबूरी

Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Eight submersible pumps stolen, forced to drink salt water
खंदौली। ग्राम गिजौली में मीठे पानी के लिए लगे 8 सबमर्सिबल पंप रविवार को चोर ले गए। सुबह पता चलने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ग्रामीणों को खारा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ लोग गांव से 3 किलोमीटर दूर से पीने का पानी ले आ रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना की तलहटी पर बसे गिजौली गांव का पानी खारा है। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक स्थान पर ही मीठा पानी है। गांव के लोगों ने मीठे पानी की आपूर्ति के लिए अपनी-अपनी बोरिंग कराकर 25 सबमर्सिबल पंप लगवा रखी है। यहां से पाइपलाइन के माध्यम से मीठा पानी घरों में पहुंचता है। रविवार की रात वीरी सिंह, नत्थी लाल, निरंजन सिंह, देवी सिंह, सुनील कुमार, वटन सिंह, महाराज सिंह और महावीर सहित आठ लोगों की सबमर्सिबल पंप पाइपों को काटकर चोर ले गए। सुबह ग्रामीण जब पानी के लिए सबमर्सिबल पंप चलाने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

एक साथ आठ पंपों की चोरी से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। सूचना पर चौकी टोल प्लाजा पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर बोरिंग कराकर सबमर्सिबल पंप डाल रखी है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed