फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight lakh stolen from advocate's rented house

अधिवक्ता के किराए के मकान से आठ लाख की चोरी

Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh stolen from advocate's rented house
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास सेक्टर पांच में किराए के मकान में रह रहे अधिवक्ता के घर के ताले तोड़कर आठ लाख की चोरी कर ली गई। अधिवक्ता पत्नी के साथ छिबरामऊ स्थित ससुराल गए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला दूल्हा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह शहर के मोहल्ला आवास विकास सेक्टर पांच में किराए के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को वह मकान में ताला लगाकर पत्नी के साथ छिबरामऊ स्थित ससुराल चले गए। शनिवार को दोपहर जब मकान पर वापस लौटे तो यहां मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ गए थे। वीरेंद्र का शहर की विवेक विहार कॉलोनी में मकान निर्माणाधीन है। इसमें लिंटर पड़ने को था। चोर अलमारी में मकान का लिंटर डालने के लिए रखी गई दो लाख रुपये की नकदी और करीब छह लाख के आभूषण ले गए। अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed