फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight injured in road accidents

अलग अलग सड़क हादसों में 3 पुलिस कर्मी सहित 8 घायल

Mon, 07 Feb 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
eight injured in road accidents
कासगंज। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन पुलिस कर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह टहलने जा रहे मोहनपुरा चौकी पर तैनात आरक्षी अंकित को चौकी के निकट ऑटो ने टक्कर मार दी। शनिवार की शाम अमांपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मिलाप सिंह और वीरेंद्र सिंह खाना खाकर वापस थाने जा रहे थे। उन्हें थाने के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। रविवार को दोपहर आवास विकास निवासी पूनम पत्नी योगेंद्र अपने पति के साथ स्कूटी से बाजार से घर जा रही थी। तभी सोरों गेट चौकी के निकट कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ढोलना पर पेट्रोलपंप के निकट एक ऑटो को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार यशपाल पुत्र सियाराम निवासी मोहम्मदपुर ढोलना एवं वेद प्रकाश पुत्र नवाब सिंह नगला तकदीर ढोलना गंभीर घायल हो गए। वहीं, वाहिदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक पुष्पेंद्र पुत्र जोगराज सिंह निवासी मुबारकपुर सिंगतरा और मीना देवी पत्नी पप्पू सिंह निवासी रतरोई गंगीरी जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed