फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight family members injured in truck and car collision in firozabad

कार और डीसीएम की टक्कर में एक परिवार के आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 02 Mar 2020 11:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Mar 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Eight family members injured in truck and car collision in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एटा मार्ग पर हादसा हो गया। यहां डीसीएम और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जसराना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार आगरा के न्यू सुरक्षा बिहार निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बांकेलाल अपने परिवार के साथ कार से एटा से आगरा जा रहे थे। कस्बा पाढम स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर होते ही कार में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रदीप कुमार पुत्र बांकेलाल, अंकित कुमार पुत्र छोटेलाल, कमलेश कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, पलक (उम्र छह वर्ष), अंकुर (उम्र चार वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार समेत आठ लोग घायल हैं। 

दो लोगों की हालात गंभीर है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल प्रदीप कुमार पुत्र बांकेलाल विद्युत विभाग में जेईई हैं। वो अपनी ससुराल एटा गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed