{"_id":"5e94a13a8ebc3e6f945b6593","slug":"eight-covid-19-positive-found-from-paras-hospital-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: पारस अस्पताल में आठ और संक्रमित मिले, एसएन का जूनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: पारस अस्पताल में आठ और संक्रमित मिले, एसएन का जूनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव
Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस अस्पताल से आठ और संक्रमित मिले हैं। इनमें से सात उपचार कराने वाले हैं। एक स्टाफ का टेक्नीशियन है। वह ढोली खार की उस महिला को मथुरा के नयति अस्पताल में ले गया था, जिससे संक्रमण फैला। आठों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
एसएन के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह कोरोना के मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहे थे। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके साथ ड्यूटी देने वाले अन्य डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल से मरीजों के सैंपल प्रशासन ने कब्जे में ले लिए हैं। इनके जरिए मरीजों की तलाश की जा रही है।
घटिया के अस्पताल से पांच और संक्रमित
घटिया आजम खां के अस्पताल में उपचार कराने से संक्रमित हुए मदिया कटरा के तीन लोगों के परिवार से पांच और संक्रमित हो गए हैं। इस इलाके को पहले ही सील कर दिया गया है। अब मरीजों के आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल के चिकित्सक पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। उनका उपचार चल रहा है।

राजा मंडी में संक्रमण बढ़ा
मुंबई से लौटे राजा मंडी के ट्यूटर के संपर्क से उनके भतीजे और दामाद में संक्रमण पहुंच गया। भतीजा राजामंडी में ही रहता है। दामाद कचहरी घाट के हैं। अब भतीजे और दामाद के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
जमाती के संपर्क से छह संक्रमित
एसएन में भर्ती जमाती के संपर्क से छह और संक्रमित हो गए हैं। जमाती का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इन सभी के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
आवास विकास, वजीरपुरा में एक-एक मरीज और मिला
नए मरीजों में आवास विकास और वजीरपुरा के एक -एक हैं। यहां पहले भी मरीज मिल चुके हैं। दोनों इलाके हॉट स्पॉट में हैं। यहां अब सख्ती और बढ़ाई जाएगी। घर-घर से सैंपल लिए जाएंगे।