{"_id":"63eb7bdef3d664fe2806ee9d","slug":"eight-animals-burnt-alive-due-to-fire-in-cattle-shed-in-agra-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पशु बाड़े में लगी आग, आठ पशु जिंदा जले, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, पालक बोला- जिंदगी भर की कमाई हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पशु बाड़े में लगी आग, आठ पशु जिंदा जले, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, पालक बोला- जिंदगी भर की कमाई हुई राख
Tue, 14 Feb 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:47 PM IST
सार
आगरा में एक पशु बाड़े में आग लग जाने से आठ पशु जिंदा जल गए। घटना से पालक के घर में मातम छा गया। उसे कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राजस्व टीम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पशु बाड़े में आ लग गई। इससे आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग भागकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह जब तक आग पर काबू पाते आठ बेजुबान जिंदा जल गए। घटना से पशु पालक के घर में मातम छा गया। उसने कहा जिंदगी भर की कमाई राख हो गई। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगाइच गांव की है। यहां नरेश परमार पशु पालक है। उसने घर में कई जानवर पाले थे। इसके लिए घर के पास ही पशु बाड़ा बना रखा है। मंगलवार की सुबह उसके पशु बाड़ा में आग लग गई। घटना देख लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जब तक लोग आग पर काबू पाते सात भैंस और एक गाय की जलने से मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही राजस्व टीम भी गांव पहुंची। पुलिस व राजस्व टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन