{"_id":"666fae82f137a29c280092d6","slug":"eid-ul-azha-festival-is-being-celebrated-agra-crowds-gathered-in-mosques-to-offer-prayers-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की शाही जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की शाही जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई
Mon, 17 Jun 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 09:03 AM IST
सार
आगरा की शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के लिए लोगों मे सवेरे से ही मस्जिद में आना शुरू कर दिया था। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन
ईद की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकेंगे। आगरा के साथ मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद और मथुरा में अलग-अलग जगहों पर आयोजन हुए।
कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। इसके साथ उस अजीम कुर्बानी को याद किया गया, जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद शहर में अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। बकरीद को लेकर मस्जिदों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर शुरू होगा।
पर्व को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जवानों के साथ पीएसी को भी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पर्व की पूर्व संध्या से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात किए गए। इसके साथ ही रात से सक्रियता बढ़ा दी गई। खास फोकस जिला के संवेदनशील कासगंज व गंजडुंडवारा पर दिया गया है।