फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eid ul azha, celebrate in etah

ईद-उल-अजहा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

Tue, 13 Aug 2019 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
eid ul azha, celebrate in etah
कासगंज के ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : KASGANJ
एटा। मन में बंदगी, लबों पर दुआ और सजदे में झुके सिर। जिले में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8.00 बजे मुसाफिरखाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की और खुदा की बंदगी में सिर झुकाते हुए देश दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सभी धर्म के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना ईदगाह पर हजारों लोगों ने खुदा की बंदगी में सिर झुका कर देश दुनियां में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद नगला पोता ईदगाह में सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, पूर्व पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष महेश चंद्रा, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, शराफत हुसैन काले, मेधाव्रत शास्त्री ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

तीन घंटे ठप रहा हाईवे पर यातायात
ईद-उल-अजहा की नमाज के चलते सोमवार सुबह सात बजे से हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लगातार तीन घंटे तक हाइवे पर वाहन नहीं दौड़े। प्रशासन ने अलीगंज रोड तिराहा और कासगंज रोड पर यातायात रोक दिया था। इसके अलावा पिलुआ में ईद की नमाज के कारण वाहनों को कस्बे के दोनो ओर रोक दिया गया। ईद की नमाज के दौरान बस स्टैंड से लेकर बाबूगंज बाजार तक नामजी हाईवे पर बैठ ईद की नमाज पढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ को रखा गया खाली
सावन के सोमवार और ईद साथ होने से प्रशासन के कड़े इंतजाम किए थे। कांवडिय़ों को माया पैलेस चौराहे से डायवर्ट कर घंटाघर निकाला गया। यहां रोडवेज बस खड़ी कर यातायात डायवर्ट किया गया। वहीं फुटपाथ को राहगीरों के लिए खाली रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed