कासगंज। जिले भर में जुलूस-ए-मुहम्मदी परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जुलूस में लोग मेरे नबी की है ये शान, बच्चा है कुर्बान आदि नातिया कलाम पढ़ते हुए और नारे लगाते चल रहे थे। वहीं रास्तें में जगह-जगह लंगर की स्टॉल लगी हुईं थीं। शहर में चकैया मस्जिद से जुलूस का आगाज किया गया। इस दौरान कारी नूरुल हसन, मौलाना चांद मियां, मौलाना जुल्फिकार, इस्लाम नबी, नाजिम, आमिर, जुनेद, अजीम, फैजान सोहेल, मोहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।
कसबा बिलराम में पुरानी पेंठ स्थित मखदूम सलाउद्दीन चिश्ती की दरगाह से जुलूस का आगाज किया गया। जुलूस में मक्का व मदीना की झांकी को शामिल किया गया। जुलूस मैन मार्केट, गांधी मूर्ति तिराहे सहित अन्य मार्गों से होता हुआ निकला। इस दौरान पूर्व चेयर मैन हाजी नसीर उद्दीन, कमेटी अध्यक्ष असरफ अली कुरैशी, बुंदू अली, छोटे कुरैशी, गुड्डू वारसी, सत्तार कुरैशी, मुनीर अहमद सैफी, परवेज, हसनेन अहमद आदि मौज्ूाद रहे। ग्राम अहरोली में धूमधाम के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। मौलाना जुल्फ्किार, कारी नूरूल हसन, चाहत मियां, निराले मियां, रहीस अहमद खान, चांद मियां बरकाती, चांद मियां कुरैशी, कासिम अत्तारी, अलबाज अत्तारी, जफर बरकाती, शीबू, इरशाद मुजीब खान आदि मौजूद रहे।