{"_id":"4920d871459bcb260863eb248df7952b","slug":"eid-heavy-rush-in-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाम ख्वाहिशें यहां पूरी होने आई हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाम ख्वाहिशें यहां पूरी होने आई हैं
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद रात का दिलकश नजारा है। जमीं पर फैले खुशियों के नूर के आगे रोशनी भी शरमाई है। ईद के बाजार में तमाम ख्वाहिशें पूरी होने आई हैं। मौसम के मिजाज कौन कहे, यहां हर चेहरे पर बहार छाई है। बच्चों की मासूम हंसी देख कुदरत भी मुस्कुराई है। हिना और इत्र की खुशबू एक होकर गुनगुनाई है, देखो-देखो मुबारक ईद आई है।
शुक्रवार को सिंधी बाजार में चांद रात की रौनक देखते बन रही थी। खरीदारी को लोगों का हुजूम उमड़ा। रश इतना कि कदम रखने की जगह नहीं। बच्चे, बड़े सब ईद के जश्न को खूबसूरत बनाने की कोशिश में थे। महिलाएं हाथों में हिना लगवा रही थीं। बनाव सिंगार के बिना कैसी ईद। किसी के हाथ में बुंदे थे तो किसी के हाथ में नेलपेंट, कोई लिपिस्टिक के रंग देख रही थी। कहीं चूड़ियों की खनक थी तो कहीं पायल की झनक। बाजार के ये अलग-अलग रंग मिलकर ईद के जश्न को एक कर रहे थे।
सना, अवशीन ने कहा कि ईद हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है। चांद नजर आते ही दिल खुशनुमा हो जाता है। बाजार में महंगाई है पर ईद तो मनानी है।
हाथों में गुब्बारे लिए बच्चे फूले नहीं समाते थे। छोटी छोटी चीजों को पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अम्मी अब्बू भी उन पर मेहरबान थे।
दूधिया रोशनी में नहाए इबादतगाह
ईद के मौके पर हर घर में दस्तरख्वान सजने को तैयार हैं। नमाज के बाद शहर में दावत का न्योता देना शुरू होगा, जो कई दिनों तक चलेगा। ईद पर बनने वाले व्यंजनों की तैयारी के लिए खरीदारी हो रही है, तो घरों में नए मेन्यू तलाशे जा रहे हैं। शनिवार को शहर में जश्न-ए-ईद होगा। इसे लेकर खुशी का माहौल है। साथ ही महिलाओं ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए मेन्यू तैयार कर लिया है। नमाज के बाद लोगों की खातिरदारी दूध फेनी, शीर, खीर, पकोड़े, हैदराबादी बिरियानी, खजला, रुमाली सिवईं, किमामी सिवईं, कबाब, दो तरह के दहीबड़े, छोले, मटर चाट, और ड्राईफ्रूट से बनने वाली शीर आदि को बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। नसीराबाद कालोनी निवासी अतिया शीरीन ने बताया, ईद की दावत के लिए तैयारी की जा रही हैं। इस दिन दस्तरख्वान पर दर्जन भर से ज्यादा डिश रखेंगी। वहीं, कमला नगर निवासी निशांत मिर्जा ने बताया कि ईद की तैयारी पूरी हो चुकी है। महमानों को दावत दी चुकी है।