फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Education officer eight year old son dies of dengue in mathura

मथुरा: शिक्षा अधिकारी के आठ वर्षीय पुत्र की डेंगू से मौत, जिले में 38 नए मरीज मिले

Fri, 15 Oct 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 12:02 AM IST
सार

मथुरा में डेंगू का डंक कहर बरपा रहा है। गुरुवार को शिक्षा अधिकारी के बेटे की मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित था। परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Education officer eight year old son dies of dengue in mathura
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा में गुरुवार को डेंगू से शिक्षा विभाग के अधिकारी के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। परिजन उसको इलाज के लिए दिल्ली एनसीआर के अस्पताल में ले जाया जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


मथुरा में एबीएसए रहे अखिलेश कुमार यादव के आठ वर्षीय पुत्र यश को डेंगू हो गया था। बुखार होने पर दो दिन पूर्व यश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उसे आगरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां भी कोई सुधार ना होने पर इलाज के लिए बच्चे को एंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। यश शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार का इकलौता पुत्र था। उनकी बेटी को भी डेंगू हो गया था। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया। शोक का माहौल है। अखिलेश वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के 38 नए मरीज मिले 
जिले के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी अस्पतालों में बच्चों सहित हर उम्र के लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार को जनपद में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। 

विकासखंड चौमुंहा के ग्राम पंचायत जावली का सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और डॉक्टर भूदेव ने निरीक्षण किया। कैंप के डॉक्टर ने बताया कि गांव में 30 डेंगू के मरीज हैं। मेडिकल कैंप द्वारा 98 लोगों का ब्लड सैंपल लिए और प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं वितरित की गईं। 

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा दवाई और ओआरएस पाउडर मिल रहा है। सीएमओ और डीपीआरओ ने डेंगू पीड़ित लोगों के घर-घर जाकर उनका हाल जाना। ग्राम पंचायत में निरीक्षण के समय 10 सफाई कर्मियों की टोली काम करती हुई मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed