फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education

जिले में 31.33 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य हुआ पूरा

Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
education
मैनपुरी। परीक्षकों की संख्या बढने से यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य ने धीरे-धीरे गति पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को जिले में हाईस्कूल की 23076 और इंटरमीडिएट की 18365 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिले में 31.33 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 196 परीक्षक और 32 प्रधान परीक्षकों की मौजूदगी में इंटरमीडिएट की 12279 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की 6086 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 18 प्रधान परीक्षक और 119 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए। जिले में इंटरमीडिएट का 32.76 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर हाईस्कूल की 12740 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 50 प्रधान परीक्षक व 199 सहायक परीक्षक उपस्थित रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की 10336 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान 36 प्रधान परीक्षक व 162 सहायक परीक्षक उपस्थित रहे। जिले में हाईस्कूल का मूल्यांकन 31.76 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। जिले में कुल 4.98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से 1.27 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ 31.33 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी चार केंद्रों का बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी की जांच की। परीक्षकों के साथ ही उप नियंत्रकों को निर्देश दिए कि हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समय से मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र पर न पहुंचने वाले परीक्षकों को निर्देश दिए कि छात्र हितों का ध्यान रखते हुए वे मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed