{"_id":"5ea83f688ebc3e90aa5f69df","slug":"education-mainpuri-news-agr439595287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली का जेडी करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली का जेडी करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद और शासन के निर्देश के बाद मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने माध्यमिक कॉलेजों की ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था के निरीक्षण का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि जो लोग ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली लागू नहीं करेंगे उनके कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण करने की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश के बाद राजकीय, सहायता प्राप्त व वितविहीन कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षण का कार्य शुरू किया गया है। इस शिक्षण कार्य की निगरानी करने का निर्णय मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने लिया है। मंडलीय शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में डीआईओएस को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक किसी भी कॉलेज के ग्रुप से जुड़कर ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली का निरीक्षण कर सकेंगे। इसके लिए वे कभी भी किसी भी कॉलेज के ग्रुप से जुड़ सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली से ही कॉलेज का मूल्यांकन होगा जो लोग इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के केंद्रों से भी इन कॉलेजों को डिबार किया जाएगा। डीआईओएस मनोज वर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने कॉलेज का ग्रुप नहीं बनाया है और ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू नहीं किया है वे शीघ्र ऑनलाइन शिक्षण कार्य के लिए ग्रुप बनाकर शिक्षकों के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें।