{"_id":"5d31f8a58ebc3e6d06302911","slug":"education-mainpuri-news-agr3967973184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ दें संस्कारमय शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ दें संस्कारमय शिक्षा
विज्ञापन
आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम में उपस्थिम मंडलीय संयुक्त ?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानाचार्यों और अधिकारियों को शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जेडी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक सीखना बंद न करें, वे लगातार अपडेट होते रहें और विषयी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दें। क्यों कि संस्कार अंकों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आदर्श शिक्षक ही विश्व गुरु कहलाने वाले राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। खेलों के लिए भी बच्चों को प्रेरित करें। शिक्षकों को बार-बार प्रशिक्षण दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य परंपरागत शिक्षा के स्थान पर क्रियाशील शिक्षा देने का कार्य करें। अंत में परिचर्चा में सभी प्रधानाचार्यों ने प्रश्न पूछकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। पूर्व में प्रबंधक आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज अशोक यादव व डॉ. किरन सौजिया ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी राम सेवक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल वशिष्ठ, हरप्रसाद यादव, एके सिंह राठौर, सुमन यादव, रघुराज सिंह पाल, अंजना यादव, प्रदीप यादव, सुरेश चंद्र, डॉ. अजय यादव, डॉ. मनोज यादव, कप्तान सिंह, राजभान सिंह चौहान, शोभा मिश्रा आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
जेडी ने तीन कॉलेजों का भी किया निरीक्षण
मैनपुरी। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज करहल, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज करहल रोड के साथ डीआईओएस कार्यालय व राजकीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया।