फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education is right for all children

प्रत्येक बच्चे को है शिक्षा का अधिकार : डीएम

Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
education is right for all children
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी राष्ट्र की मजबूत नींव है। प्रदेश में सभी 14 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। जनपद स्तर पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम विकास खंड सोरों के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, चंद्रपुरा गऊपुरा में विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, डीएम हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी ने किया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों का स्कूल में नामांकन कराकर उनको गुुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक संचालित रहेगा। पांच वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा आपरेशन कायाकल्प चलाया है, जिससे बच्चों का भविष्य सुधरेगा तथा विद्यालयों में अच्छी शिक्षा का माहौल बनेगा। इस विद्यालय में अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 26 बच्चों को भी प्रशस्ति देकर पुरस्कृत किया गया। समस्त आगंतुकों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में ही मिड-डे मील का भोजन किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार व अन्य अधिकारी गण तथा ग्राम प्रधान, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें, बच्चे तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अच्छा कार्य कराने के लिए किया सम्मानित
कासगंज। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अच्छा कार्य कराने के लिए गऊपुरा की ग्राम प्रधान सरोज, गनेशपुर गंजडुण्डवारा की अंजुम नाज एवं डालचंद सहित सात ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान का जिले के स्कूलों में हुआ सजीव प्रसारण
कासगंज। मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ जनपद श्रावस्ती से किया गया। कार्यक्रम सजीव प्रसारण जनपद कासगंज के समस्त 1263 परिषदीय विद्यालयों में किया गया। छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed