{"_id":"66f4c85a7ee674c2b90bfd5e","slug":"education-department-will-issue-notices-to-schools-in-agra-that-do-not-feed-data-of-children-s-promotion-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रडार पर बच्चों की प्रोन्नति का डाटा फीड न करने वाले स्कूल, शिक्षा विभाग सख्त; नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रडार पर बच्चों की प्रोन्नति का डाटा फीड न करने वाले स्कूल, शिक्षा विभाग सख्त; नोटिस देने की तैयारी
Thu, 26 Sep 2024 08:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 08:05 AM IST
सार
यू-डायस पोर्टल पर इस वर्ष सिर्फ 6,62,816 बच्चों को प्रोन्नत करने का डाटा फीड किया गया है। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त हुआ।
विज्ञापन
स्कूल। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। परिषदीय, एडेड व निजी स्कूलों के बच्चों के यू-डायस पोर्टल पर कक्षा प्रोन्नत का डाटा फीड नहीं किया। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निजी व सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इस बार वर्ष यू-डायस पोर्टल पर वर्ष 2023-24 के डाटा के अनुसार सितंबर तक लाखों विद्यार्थियों की कक्षा प्रन्नोती का डाटा फीड नहीं किया गया है। पिछले वर्ष 2023-24 में यू-डायस पोर्टल पर 9,48,429 बच्चों के कक्षा प्रोन्नत का डाटा फीड हो गया था।
विज्ञापन
इस वर्ष 2024-2025 तक सिर्फ 6,62,816 बच्चों का ही डाटा फीड हुआ है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिए हैं। चेताया है कि डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। डीआईओएस मानवेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों भी नोटिस देंगे। आदेश हैं कि वह जल्द डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड कराएं।
विज्ञापन