फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Earlier fought with whites, now we will fight with thieves'

'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से'

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Earlier fought with whites, now we will fight with thieves'
किशनी। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किशनी में मंगलवार को पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से के नारे लगाए।
विज्ञापन

रामनगर तिराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला पहनाने के बाद सदर बाजार, रोडवेज बस स्टैंड, बाईपास पर पैदल चलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। डीजल और पेट्रोल के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। प्रदेश महासचिव अनिल यादव, अनिल पालीवाल, विकास मिश्रा, विनय मिश्रा, मनोज शाक्य, भैयालाल, गजेंद्र सिंह, संकोच गौड, सुरेंद्र राणा, दीपचंद्र भारती, अश्विनी दुबे, सुरजीत शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस लड़ रही आम आदमी की लड़ाई : प्रकाश
बेवर। कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत नगर में पदयात्रा निकाली। प्रदेश महासचिव कांग्रेस प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में पदयात्रा जीटी रोड बाईपास पर बने कैंप कार्यालय से शुरू हुई। कार्यकर्ता हाथों में बैनर, झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए जीटी रोड बाईपास से छिबरामऊ चुंगी से सुभाष पार्क, सदर चौराहा होती हुई थाने के सामने पहुंचे। शहीदों की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है। कौशलेंद्र, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अजय दुबे, जीतू राठौर, सर्वेश राजपूत, रघुनंदन, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed