फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ear infection symptoms in rainy season

Health News: बारिश के मौसम में कान में खुजली हो तो भूल से भी नहीं करें ये गलती, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Sun, 24 Jul 2022 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:03 PM IST
सार

बारिश में कान में पानी जाने से संक्रमण, फंगस और कान बहने की परेशानी, कान में खुजली की समस्या हो रही है। ऐसे में माचिस की तीली से न खुजाएं। ऐसे में मरीजों को कान को पानी से बचाव करने के साथ ही कान के अंदर खुद कुछ न करने की सलाह दे रहे हैं।  
 

विज्ञापन
ear infection symptoms in rainy season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात में कान में खुजली, दर्द की परेशानी बढ़ रही है। कई मरीज ऐसे में माचिस की तीली, गाड़ी की चाबी या अन्य से खुजली करते हैं। इससे कान की परत को नुकसान पहुंचता है। इससे मर्ज और बढ़ जाती है, घाव भी हो सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले 160 मरीजों में 70-80 मरीजों में यही परेशानी मिल रही है। इनमें बच्चों की संख्या 40 फीसदी है। जांच करने पर कान में संक्रमण मिला। कुरेदने से त्वचा पर जख्म भी हो गए। ऐसे में मरीजों को कान को पानी से बचाव करने के साथ ही कान के अंदर खुद कुछ न करने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

ये परेशानी हो रहीं:

- जुकाम-खांसी से कान गुम होना।
- पानी जाने से फंगस और खुजली।
- संक्रमण होने पर से कान बहना।
- गंदगी से कान में कीड़े पड़ जाना। 

ये दी डॉक्टर ने सलाह

एसएन मेडिकल कॉलेज में  ईएनटी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि ओपीडी में बारिश के कारण कान में फंगस और संक्रमण के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। कान बहने पर सफाई करने के साथ दवाएं भी दे रहे हैं। खासबात कान में खुजली होने पर उसे तीली या फिर अन्य से कतई न खुजाएं। सूती कपड़े को गर्म करके कान की सिकाई करने से आराम मिलता है। कान बह रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं, गंदगी और मक्खियों से भी बचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed