फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ear cut off in a land dispute in agra crime news 

Agra: ताऊ ने काट दिया भतीजा का कान, जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद   

Thu, 07 Jul 2022 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 05:54 PM IST
सार

जमीन के बंटवारे को लेकर पहले  ताऊ और भतीजे में मारपीट हुई। इस दौरान ताऊ ने भतीजे का कान काट लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले की  जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Ear cut off in a land dispute in agra crime news 
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमरुपुरा में जमीनी को लेकर हुए विवाद में  ताऊ और भतीजे के बीच झगड़ा हो गया। बताया गया है कि ताऊ ने अपने भतीजे पर हमला बोलकर मारपीट की और कान काट कर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सत्यनारायण पुत्र ग्यासी राम उम्र 31 वर्ष निवासी गांव अमरूपुरा थाना मंसुखपुरा में रहता है। उसका आरोप है कि बुधवार को खेत के बंटवारे की बातचीत चल रही थी। खेत बंटवारे को लेकर ताऊ जगदीश से विवाद के बाद कहासुनी हो गई। ताऊ अभद्रता करते हुए उग्र हो गए,  जिसका विरोध करने पर उसने भतीजे सत्यनारायण पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान भतीजा ताऊ पर भारी पड़ रहा था। ताऊ ने खुद को बचाते हुए मुंह से भतीजे का कान काट लिया। जिस कारण युवक गंभीर घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक सत्यनारायण को सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का मेडिकल उपचार किया गया। वहीं पीड़ित ने आरोपी ताऊ के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed