फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaws will not go to crowded markets

Agra News: भीड़ वाले बाजारों में नहीं जाएंगे ई-रिक्शा

Fri, 04 Oct 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not go to crowded markets
कासगंज। दिवाली पर बाजार में भीड़ के कारण जाम लगने से होने वाली परेशानी से लोगों को बचाने के लिए पुलिस कमर कस रही है। जाम के कारण लोगों के काम प्रभावित नहीं हों इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। पुलिस अभी से तैयारी में जुट गई है। नगर के प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। ये केवल निर्धारित रूट के अनुसार ही चल सकेंगे। नो एंट्री के समय में कोई भी बड़ा वाहन बाजार में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं कर सकेगा।नवरात्र पर्व के साथ ही बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगती है। दशहरा पर मेला लगता है। इसमें भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचते हैं। दिवाली पर खरीदारी व अन्य कार्यों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। पर्व पर खासी भीड़ रहती है। ऐसे में ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों से जाम की स्थिति बन सकती है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नदरई गेट बाजार में ई-रिक्शा व नो एंट्री के समय में अन्य वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस बल को नेशनल टाकीज के सामने लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सर्कुलर रोड से बिलराम गेट बाजार में, सोरोंजी गेट बाजार में पुलिस चौकी के समीप से ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। केवल निर्धारित रूट वाले ही ई-रिक्शा बाजार में होंगे।
विज्ञापन

वर्जन:
दिवाली जैसे महत्वपूर्ण और बड़े पर्व के मौके पर शहर और बाजारों में जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। अनावश्यक ई-रिक्शा का बाजार में प्रवेश नहीं होगा। नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।- लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed