{"_id":"6122acc18ebc3e79e10e96f5","slug":"e-rickshaw-driver-murdered-by-slitting-his-throat-dead-body-found-in-ruins-agra-news-agr504624596","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, खंडहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, खंडहर में मिला शव
विज्ञापन
आगरा। मृतक अरशद का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद (आगरा)। फिरोजाबाद के ई रिक्शा चालक अरशद (18) का शव शनिवार की रात फतेहाबाद क्षेत्र के बरी गांव के समीप एक खंडहर में मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
फिरोजाबाद के करीमगंज नगला कोठी निवासी अरशद ई रिक्शा चालक था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे वह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजन उसका पता लगाने लगे।
इसी बीच फतेहाबाद पुलिस को ग्राम बरी में खंडहर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के पास मिले मोबाइल के नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। देर रात उसके परिजन थाना फतेहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक के पिता दीन मोहम्मद ने थाना फतेहाबाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी। जानकारी पर एसपी ग्रामीण (पूर्वी) के वेंकट अशोक, क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन गिरी भी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश आदि नहीं बताई है।