{"_id":"61ce129d09dbea41867dcc13","slug":"e-rickshaw-driver-missing-suspected-of-kidnapping-agra-news-agr5195985187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आजमपाड़ा स्थित केशर विहार निवासी ई-रिक्शा चालक फिरोज (57) बुधवार शाम को लापता हो गया। उनका ई-रिक्शा राज नगर स्थित रेलवे पुल के पास लावारिस हालत में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी के फुटेज में फिरोज तो नजर नहीं आए, लेकिन ऑटो में आया चोर ई रिक्शा से बैटरी खोलकर ले जाते नजर आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
भाई सोना ने बताया कि फिरोज रामनगर पुलिया से अलबतिया तक ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे वो घर से निकले। शाम तक घर नहीं लौटकर आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उनका ई-रिक्शा राज नगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें एक ऑटो चालक ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर लेकर जाता नजर आया। मगर, फिरोज नहीं दिखे। इस पर परिजनों ने फिरोज के अपहरण की आशंका जाहिर की। परिजनों का कहना है कि बैटरी और ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग ने फिरोज का अपहरण किया है। पीड़ित परिजनों ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि फिरोज की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल कभी ऑन हो जाता है तो कभी स्विच ऑफ आता है। मोबाइल की लोकेशन पता की जा रही है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।