फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dy cm brajesh pathak

मैनपुरी की जनता पहली बार डालेगी निष्पक्ष वोट: डिप्टी सीएम

Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
dy cm brajesh pathak
03एमएनपी-10-पत्रकार वार्ता में जानकारी देते उप मुख्मयंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से वर्चुअल प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता पहली बार निष्पक्ष होकर बिना किसी भय के वोट डालेगी। हमारी पार्टी ने निष्पक्ष और निर्भय होकर मतदान करने का भाव मतदाताओं में पैदा किया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को शनिवार को मैनपुरी आना था। यहां उनकी पत्रकारों से वार्ता का समय निर्धारित था। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वो नहीं आ सके। इस पर वो लखनऊ से वर्चुअल तरीके से प्रेसवार्ता किए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा करते थे, कि वो उपचुनाव में वोट मांगने नहीं जाते है। लेकिन पत्नी के लिए उन्हें यह संकल्प तोड़ना पड़ा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हाल ही में डिप्टी सीएम को लेकर दिया गया बयान उनकी खीज को उजागर करता है। साथ ही साबित करता है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव बाद मैनपुरी की कैंसर यूनिट शुरू की जाएगी। जिले की चिकित्सीय सेवाओं को उच्च श्रेणी की बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

--
अखिलेश को केंद्रीय मंत्री बनाने पर भाजपा करेगी विचार: गिरीश
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी शनिवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सपा का विलय भाजपा में कर दें तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश मुख्यमंत्री और मंत्री बनने वाले नहीं हैं। जनमत उन्हें मिलने वाला नहीं है। जनता का मोदी और योगी पर विश्वास है और मोदी और योगी का जनता पर विश्वास है। सपा के किले पहले ही ध्वस्त हो गए हैं। अंतिम किला भी आठ दिसंबर को ध्वस्त हो जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री संजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed