फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dusshra, ramleela, rawan

राम का तीर चला और रावण का वध होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे

Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
dusshra, ramleela, rawan
शहर के रामलीला मैदान में धूं-धू करके जलता मेघनाथ- अमर उजाला - फोटो : ETAH
कासगंज। दशहरा पर प्रभु पार्क के रामलीला मैदान में हुई रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। अग्निबाण से रावण के पुतला के फूंकते ही राम के जयकारे लगने लगे। जिससे वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

मेघनाद के मारे जाने के बाद रावण स्वयं युद्ध के मैदान में आ गया। राम-रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ। रावण रथ पर युद्ध कर रहा था और राम बिना रथ के थे। तभी भगवान इंद्र ने अपना रथ राम के लिए भेजा। रावण के शीश कटने के बाद फिर से नया शीश निकलने लगे तो राम चिंता में डूब गए। तभी विभीषण ने के बताने पर लंकेश की नाभि पर प्रहार किया जाए। राम ने किया और रावण के विशालकाय पुतले में तीर लगते ही वो धू-धूकर जल उठा। रावण का पुतला दहन होने के बाद लोगों में उसकी अस्थियां अपने घरों पर ले जाने की होड़ रही।
विज्ञापन

गली कूंचों में भी जले रावण के पुतले
कासगंज। रावण का पुतला जलाने के लिए बच्चों में रुचि थी। गली-मोहल्लों में बच्चों ने कागज, गत्ते के छोटे छोटे पुतले बनाए। इन पुतलों में भी पटाखे लगाए गए। देर शाम इन पुतलों का दहन किया गया। धमाके की आवाज होने के साथ ही बच्चे खुशी से तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा मेले पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कासगंज। दशहरा मेले पर रामलीला मैदान प्रभु पार्क गांधी मूर्ति क्षेत्र में लगे मेलेे में पुलिस तैनात रही। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एडीएम योगेंद्र कुमार, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह मौजूद रहे। गांधी मूर्ति एवं माल गोदाम चौराहे के अग्रसेन द्वार पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई।
राम के अग्निबाण से रावण का अंत
अलीगंज। दशहरा का त्योहार मंगलवार को कसबे के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया। राम के अग्निबाण से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलने के साथ ही चहुंओर राम के जयकारे गूंज उठे।
मुख्य अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। एसडीएम पीएल मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, आमोद आर्य, सुजीत कुमार गुप्ता, रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश वर्मा, विनोद आर्य, महामंत्री निकेश सक्सेना मौजूद रहे।
सहावर। कसबे की रामलीला में भगवान राम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारकर लंका पति रावण का अंत किया। इसके बाद पूरे कस्बे में विजय यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह लोगों ने आरती उतार कर स्वागत किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के संस्थापक शिशुपाल वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, अध्यक्ष श्रवण वार्ष्णेय, डॉ. पवन कुमार मौजूद रहे।
सोरों में रावण का अंत होते ही जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद यात्रा युद्ध स्थल मार्गशीर्ष मेला ग्राउंड से बस स्टैंड, चंदनचौक, हरि की पौड़ी, बदरिया, गंगागली, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, लहरा रोड, बडा बाजार, चौदहपोर, बारू बाजार, अंदर दहलान, बाहर दहलान, अनाज मंडी आदि स्थानों पर होती हुई्र हरि की पैडी किनारे सजी अयोध्यापुुरी पहुुंची। कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज पाराशर, रिंकू पचौरी, ललित तिवारी, अतुुल अग्रवाल, दिवाकर सोनी, रामेश्वरदयाल महेरे, संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
धूमधाम से मना दशहरा, जला रावण
गंजडुंडवारा। राम ने लंकापति रावण का वध कर सत्य की विजय पताका फहराई। मेला अध्यक्ष ध्रुव महाजन, अखंड प्रताप सिंह मुखिया, पंकज सोलंकी ने फीता काटकर दशहरा मेले का शुभारंभ किया। जुलूस यात्रा निकाली जिसमें फूलों की वर्षा की। चेयरमैन संजीव महाजन, महोत्सव अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, मंत्री प्रमोद कुमार यादव, सुरेश चंद्र आर्य, सुभाषचंद्र बाबा उमेश आर्य, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता अजय कुमार गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, सुरेश चंद्र दीक्षित, अजय गुप्ता, मुनेंद्र सिंह राठौर, भोले, शेखर राठौर, अतुल महाजन मौजूद रहे।

विजय दशमी पर अहंकारी का किया वध
सिढपुरा। कस्बा सिढ़पुरा में विजय दशमी पर देवी देवताओं की झांकियां व रोड शो निकाला गया। इस दौरान महोत्सव के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, चैयरमैन प्रतिनिधि शम्मीकपूर गुप्ता, मिथुन गुप्ता आदि मौजूद रहे। पटियाली के स्टेशन रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर दिया। इसके बाद पुतले का दहन किया। कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, राघवेंद्र दीक्षित, गिर्राज किशोर गुप्ता, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed