फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dussehra procession to set out from Jatpura Temple on the 20th.

Agra News: जटपुरा मंदिर से 20 को निकलेगी दशहरा शोभायात्रा

Tue, 13 Oct 2026 03:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Dussehra procession to set out from Jatpura Temple on the 20th.
जटपुरा मंदिर से शोभायात्रा मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग का ज्ञापन देते भाजपा पार्षद।
आगरा। लोहामंडी के जटपुरा से सेंट जोंस कॉलेज चौराहे तक 20 अक्तूबर को प्राचीन दशहरा शोभायात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्रीय पार्षदों ने 400 साल पुरानी ऐतिहासिक शोभायात्रा के मार्ग में आ रही समस्याओं के निदान के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को ज्ञापन सौंपा। शोभायात्रा मार्ग की टूटी सड़कों की मरम्मत, पुलियों का निर्माण, सफाई और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, विक्रांत कुशवाह और पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जटपुरा-खातीपाड़ा स्थित श्रीरामचंद्र जी महाराज का मंदिर करीब 400 साल पुराना है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मंदिर से दशहरे पर 20 अक्तूबर को शाम 6 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा बेसन की बस्ती, न्यू राजा मंडी कॉलोनी, तोता का ताल, आलमगंज रोड, लोहामंडी चौराहा, बलदेवगंज बाजार, राजा मंडी बाजार, एमजी रोड होते हुए सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद शरद चौहान ने बताया कि शोभायात्रा में लगभग 70 भव्य झांकियां निकाली जाती हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भगवान राम और रावण की सेना के बीच होने वाला युद्ध होता है। शहरभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक लोहामंडी क्षेत्र में पहुंचते हैं। नगर आयुक्त ने पार्षदों की मांग पर अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed