{"_id":"62c72585b1286d2842736947","slug":"during-the-ongoing-excavation-for-the-sewer-line-soil-collapsed-worker-died-by-being-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सीवर लाइन के लिए चल रही खुदाई के दौरान गिरी मिट्टी की ढाय, नीचे दबकर श्रमिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सीवर लाइन के लिए चल रही खुदाई के दौरान गिरी मिट्टी की ढाय, नीचे दबकर श्रमिक की मौत
Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
सार
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। जल निगम की ओर से सीवर लाइन के लिए कराई जा रही खुदाई के दौरान एक श्रमिक की मिट्टी का ढाय में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जल निगम की ओर से सीवर लाइन के लिए की जा रही खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार को छारबाग क्षेत्र में मिट्टी की ढाय गिरने से श्रमिक गिर्राज निषाद (40) की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना दोपहर के वक्त हुई। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव अंते की मढईया निवासी गिर्राज निषाद साथियों के साथ करीब आठ फीट गहरी खुदाई कर रहा था। तभी मिट्टी की ढाय गिरने से वह दब गया। साथी श्रमिकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। गिर्राज के परिजन और लाइनपार थाना पुलिस भी पहुंची। यहां से गिर्राज को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। ले जाते समय रास्ते में गिर्राज की मौत हो गई। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान ने बताया कि परिजन यदि शव का पोस्टमार्टम कराना चाहेंगे तो पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर विधायक मनीष असीजा ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन