{"_id":"5bb5cba4867a557ba97d3da0","slug":"during-no-entry-trucks-are-entered-inside-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को 50 रुपये का नोट मिलते ही खुल जाता है नो एंट्री का बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को 50 रुपये का नोट मिलते ही खुल जाता है नो एंट्री का बैरियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
नो इंट्री में ट्रक जाता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बुधवार का दिन। दोपहर के 12 बजे। बल्केश्वर में बजरी से भरा ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। यह भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का समय है, लेकिन खतरा सिर्फ बल्केश्वर में नहीं है। ज्यादातर बैरियर पर नो एंट्री का यही हाल है। ट्रक वाले 50 रुपये का नोट पुलिस वाले को दिखाते हैं और तुरंत ही नो एंट्री के बैरियर ऊपर उठ जाते हैं।
विज्ञापन
शमसाबाद रोड पर हादसे के बाद यह आरोप अफसरों के सामने लोगों ने लगाया था कि पुलिस 50-50 रुपये लेकर ट्रकों को जाने दे रही है। इस पर चौकी इंचार्ज को हटाया गया था। अब बल्केश्वर में यही हो रहा है। इससे पहले संजय प्लेस में भी आरोप लग चुके हैं। नो एंट्री में एंट्री देने के लिए वसूली के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं एक तरफ नो एंट्री लागू नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले यह शहर के गिनेचुने इलाकों में थी। अब आबादी वाले सभी इलाकों में इसे लागू कर दिया गया है। सुबह आठ से रात आठ तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक का यह भी आदेश है कि स्कूल की छुट्टी के समय बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाए।
हादसे दर हादसे
- 15 दिन पहले शमसाबाद रोड पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत हुई।
- डेढ़ माह पहले नगर निगम के डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा गार्गी शर्मा की जान गई।
- तीन महीने पहले कमला नगर में रेत से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबकर मजदूर की जान गई।
- दो साल पहले करकुंज रोड पर ईंद से लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हुई।
- डेढ़ माह पहले नगर निगम के डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा गार्गी शर्मा की जान गई।
- तीन महीने पहले कमला नगर में रेत से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबकर मजदूर की जान गई।
- दो साल पहले करकुंज रोड पर ईंद से लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हुई।