{"_id":"63a020d5b7186220851ce986","slug":"durgesh-jatav-alias-tonta-s-brother-shera-came-out-of-jail-panic-among-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दुर्गेश जाटव उर्फ टोंटा का भाई शेरा आया जेल से बाहर, कारोबारियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दुर्गेश जाटव उर्फ टोंटा का भाई शेरा आया जेल से बाहर, कारोबारियों में दहशत
Mon, 19 Dec 2022 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:59 PM IST
सार
थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि शेरा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह दो मुकदमों में वांछित चल रहा है। शनिवार रात को हुई वारदात में शेरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के कुख्यात अपराधी दुर्गेश जाटव उर्फ टोंटा का भाई शेरा जेल से बाहर आते ही अपराध करने लगा है। शनिवार रात को रसूलपुर थाना क्षेत्र में चौथ न देने पर शेरा ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शेरा का नाम सामने आने पर क्षेत्रीय दुकानदारों और गोदाम स्वामियों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
दुर्गेश जाटव उर्फ टोटा रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना रसूलपुर का रहने वाला था। आगरा और फिरोजाबाद पुलिस ने एत्मादपुर के समीप दुर्गेश जाटव को मुठभेड़ में जहां मार गिराया था। उसके भाई शेरा को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जो कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपराध करने लगा है। शनिवार रात पुराना रसूलपुर निवासी अमित कुमार से चौथ मांगी। अमित की पुराने डाक बंगला के पास दुकान है। चौथ देने से मना किया तो शेरा ने लातघूसों से पीटा। लोग एकत्रित हुए तो वह मौके से भाग गया।
घटना के पीछे शेरा का नाम आने के साथ ही जहां क्षेत्रीय लोग चुप्पी साध गए, वहीं क्षेत्रीय दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल कामय है। शेरा शातिर अपराधी है। शेरा बाइक चलाने में काफी एक्सपर्ट है। दुर्गेश जब भी घटना करता था, तब बाइक शेरा ही चलाता था। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि शेरा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह दो मुकदमों में वांछित चल रहा है। शनिवार रात को हुई वारदात में शेरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।