फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Duplicate Mobil Oil Business Case Investigation Stops Due To Transfer Of Co

नकली मोबिल ऑयल प्रकरणः अधिकारी का तबादला होने से जांच पड़ी ठंडी, अब तक इन पर हुईं कार्रवाई

Wed, 04 Nov 2020 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 03:14 PM IST
सार

छत्ता के तत्कालीन सीओ विकास जायसवाल ने नकली मोबिल ऑयल के मामले पकड़े थे। कार्रवाई तेज गति से हुई थी। एक के बाद एक चार फैक्टरी और दो गोदाम मिले थे। पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Duplicate Mobil Oil Business Case Investigation Stops Due To Transfer Of Co
नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला, छत्ता और ताजगंज क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी से लेकर गोदाम तक पकड़े गए। छह मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा। लेकिन नकली मोबिल ऑयल के मुख्य सरगना सन्नो और बतिया दो महीने बाद भी हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन


छत्ता के तत्कालीन सीओ विकास जायसवाल ने नकली मोबिल ऑयल के मामले पकड़े थे। कार्रवाई तेज गति से हुई थी। एक के बाद एक चार फैक्टरी और दो गोदाम मिले थे। पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में सरगना सन्नो और बतिया के नाम सामने आए थे। यह दोनों ही कई जगह पर नकली मोबिल ऑयल के कारखाने चला रहे थे। वह फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जीन खाना के 24 आरोपियों के गैर जमानती वारंट लिए थे। मगर, इनमें से एक भी नहीं पकड़ा गया। इसी बीच सीओ छत्ता विकास जायसवाल का तबादला हो गया। तब से कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। यह भी पता नहीं चल सका कि नकली माल आगरा में कहां पर खरीदा गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

ये हुई थी कार्रवाई
-पांच सितंबर को हनुमान नगर, थाना एत्माद्दौला और गोबर चौकी, ताजगंज में पुलिस ने नकली मोबिल ऑयल की दो फैक्टरी पकड़ी थी। आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

- इसके बाद छत्ता के जीन खाना में पैकिंग का सामान पकड़ा गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 27 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में एक अन्य आरोपी को जेल भेजा था।

- 30 सितंबर को फिर से हनुमान नगर और शाहदरा में कारखाने पकड़े गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अक्तूबर को पुलिस ने जीन खाना में दबिश दी थी। इस दौरान चार आरोपियों के घरों में गोदाम मिले थे। पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed