फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dumpy roads, peoples puzzled

सीवर संयोजन से बढ़ रही लोगों की मुश्किल

Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
dumpy roads, peoples puzzled
01एमएनपी-04-राजीव गांधी नगर में सीवर संयोजन के बाद उखड़ी पड़ी थी सड़क - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली का त्योहार नजदीक है। शहर में सीवर संयोजन का काम चल रहा है। कई इलाकों में संयोजन का काम पूरा होने के बाद भी जलनिगम की कार्यदायी संस्था ने गलियों और सड़कों को खुदा छोड़ दिया है। इससे यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में सीवर संयोजन का कार्य दिसंबर तक पूरा होना था। लेकिन जलनिगम की कार्यदायी संस्था की धीमी कार्यशैली और जिला प्रशासन व नगर पालिका की अनदेखी के कारण यह कार्य अभी भी चल रहा है। शहर के कई मोहल्लों में सीवर के नवीन संयोजन के बाद गलियों को सही ढंग से बंद नहीं किया गया है। कई जगह तो सीवर के मैनहोल ही खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे इन मोहल्लों में चारपहिया वाहन तो पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्यालय आने जाने वाले बच्चों व बोर्ड परीक्षार्थियों को भी निकलने में परेशानी आ रही है। शहर के एक नहीं सात मोहल्लों में इस प्रकार की समस्या है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में खुदी पड़ी हैं सड़क
- राजीव गांधी नगर
- अवध नगर
- छपट्टी
- गाड़ीवान
- कृष्णा नगर
- चांदेश्वर रोड
- श्मशान घाट रोड
होली के त्योहार पर जहां शहर की सफाई होनी चाहिए वहां सीवर कनेक्शन के नाम पर सड़कें खोद कर डाल दी गई हैं। जिससे लोगों को आने जाने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुग्रीव कुमार, मोहल्ला छपट्टी
जलनिगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और सड़कों को सीवर कनेक्शन के बादस्त्रत्त् भी खोल कर छोड़ दिया है। इस तरफ शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
राजाराम, निवासी आगरा रोड
नगर पालिका कह रही है कि यह जल निगम का कार्य है। सीवर संयोजन का कार्य एक सप्ताह पूर्व ही पूरा कर लिया गया था। लेकिन सड़क आज तक बंद नहीं हुई।
अर्जुन सिंह, देवी रोड
होली का त्योहार नजदीक है। हुरियारों की टोलियां निकलेंगी। खुदी सड़क और बिखरी पड़ी र्ईटें उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
सुभाषचंद्र, गोस्वामी श्मशान रोड
कार्यदायी संस्था जल निगम सीवर संयोजन का कार्य करा रही है। जल निगम की ही जिम्मेदारी है कि वे सीवर संयोजन के साथ सड़कों की मरम्मत करें। इस संबंध में जिलाधिकारी और जल निगम के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।

लालचंद भारती ईओ, नगर पालिका
जिन क्षेत्रों में काम पूरा हो गया है वहां गलियों और सड़कों की मरम्मत करा दी गई है। होली से पहले सभी क्षेत्रों में सड़कों और गलियों की मरम्मत करा दी जाएगी।
आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed